संदेश

उरांव जनजाति oraon tribal उत्पत्ति विकास सभ्यता संस्कृति आर्थिक जीवन ग्राम व्यवस्था शासन व्यवस्था

चित्र
                                                          उरांव जनजाति                       उरांव द्रविड़ प्रजाति की जनजाति है जो द्रविड़ भाषा परिवार संबंधित है. मानव शास्त्री इन्हें पूर्व  द्रविड़ जनजाति से जोड़ते हैं , इस जनजाति का मुख्य निवास स्थान महाराष्ट्र का कोंकण क्षेत्र है यहां से इसका विस्तार हड़प्पा सभ्यता क्षेत्र की और हुआ, हरप्पा सभ्यता के विस्तार में उरांव जनजाति का भी योगदान माना जाता है, इसके पश्चात यहां से पलायन होते हुए सोन नदी के किनारे रोहतासगढ़ में इनका आगमन होता है. रोहतासगढ़ बिहार के शाहबाद जिले में स्थित है उरांव जनजाति  इसे अपना ऐतिहासिक स्थल मानते हैं यहां इसका आगमन 500 से 600 से ईसा पूर्व  माना जाता है, जहां इसका सामाजिक राजनीति आर्थिक और संस्कृति जीवन बहुत परिष्कृत और व्यवस्थित रूप से विकसित हुआ. रोहतासगढ़ से पलायन का कारण विभिन्न संस्कृतियों के...